10वीं के बाद क्या करें? ब्रदर्स एकेडमी का मेगा सेमिनार 19 अप्रैल को
छात्रों और अभिभावकों को मिलेगा करियर की सही दिशा का मार्गदर्शन, जेईई तैयारी का मिलेगा पूरा रोडमैप

Ranchi: रांचीे 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद अक्सर छात्र और अभिभावक यह तय नहीं कर पाते कि आगे कौन-सा विषय चुनें और किस दिशा में करियर बनाएं। इसी असमंजस को दूर करने के उद्देश्य से ब्रदर्स एकेडमी, रांची द्वारा एक भव्य ओरिएंटेशन सेमिनार ह्लजेईई सक्सेस ब्लूप्रिंट 2028-29ह्व का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार 19 अप्रैल को स्वर्णभूमि बैंक्वेट्स, डंगराटोली चौक में आयोजित होगा, जिसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल ने बताया कि यह सेमिनार खास तौर पर उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है, जो 10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या अन्य क्षेत्रों में अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलने से छात्र अपने लक्ष्य को स्पष्ट कर पाते हैं और भविष्य की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
सेमिनार में अनुभवी फैकल्टी और करियर एक्सपर्ट्स द्वारा छात्रों को कक्षा 11 से ही जेईई की तैयारी कैसे शुरू करें, इसकी विस्तृत रणनीति बताई जाएगी। साथ ही आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँचने के लिए एक स्पष्ट और प्रभावी रोडमैप भी साझा किया जाएगा। इसमें पढ़ाई की सही तकनीक, समय प्रबंधन, विषय चयन, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों से बचने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
कार्यक्रम में टॉपर्स द्वारा अपनाई गई सफल रणनीतियों और उनके अनुभवों को भी साझा किया जाएगा, जिससे छात्रों को प्रेरणा और दिशा दोनों मिल सके। अभिभावकों के लिए भी यह सेमिनार खास रहेगा, जहां उन्हें बच्चों की पढ़ाई और करियर चयन में सहयोग करने के प्रभावी तरीके बताए जाएंगे।
संस्थान के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को एक स्पष्ट दिशा प्रदान करना है, ताकि वे सही निर्णय लेकर अपने भविष्य को मजबूत और सफल बना सकें। यह सेमिनार न केवल जानकारी देगा, बल्कि छात्रों के भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा।