ताज़ा-ख़बर

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन में ही स्वस्थ विचार निवास करते हैं

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

डी ए वी नंदराज में एरोबिक एक्सरसाइज का प्रदर्शन

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन में ही स्वस्थ विचार निवास करते हैं

रांची। डीएवी नंदराज स्कूल में शनिवार को प्रातः कालीन सभा में बच्चों ने एरोबिक एक्सरसाइज का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस के छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी और कौशल का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। 3.jpg प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी ने कहा कि एरोबिक एक्सरसाइज फिटनेस कौशल का प्रारंभ 1990 के दशक में कोलंबिया में एक ट्रेनर द्वारा किया गया था। आज बच्चों में मोटापा, ध्यान भंगता आदि विशेष रूपों से बढ़ता जा रहा है। यह एक उच्च ऊर्जा वाला संगीत पर किया जाने वाला एक्सरसाइज है; जिसके द्वारा हम शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहने की कला को सीख सकते हैं।

नई शिक्षा नीति 2020 बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह देती है। माता पिता का यह कर्तव्य है कि बच्चों को फास्ट और पैक्ड फूड से बचाएं। शारीरिक व्यायाम करने की स्वयं पहल करें; जिससे बच्चे भी कर सकें। प्राचीन भारत में हनुमान- दंड और शिव नृत्य इसी परंपरा का संवाहक था। हम अपने बच्चों में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मानसिकता का बीजारोपण करना चाहते हैं इसी यह एक सफल प्रयास है।

प्राचार्य ने आगे कहा कि एरोबिक एक्सरसाइज करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से एरोबिक एक्सरसाइज करने की सलाह दी और कहा कि यह उनके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की और बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है और उन्हें नियमित रूप से ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इन्हें भी पढ़ें.