बाइक की तेज रफ्तार ने ली एक की जान, दो गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है।

बड़कागांव। थाना क्षेत्र के बादम स्थित मोतरा घाटी में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिकेंद्र भुइयां, पिता बंशी भुइयां के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सागर भुइयां, पिता सीटन भुइयां तथा गणेश भुइयां, पिता दशय भुइयां शामिल हैं। सभी मोतरा गांव के निवासी बताए जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें.