ताज़ा-ख़बर

धरती आबा अभियान में सरायकेला-खरसावाँ की ऐतिहासिक उपलब्धि, महामहिम राष्ट्रपति ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित

रिपोर्ट: MANISH 48 दिन पहलेदेश

जनजातीय सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल बना सरायकेला-खरसावाँ, शिक्षा, पोषण और आजीविका में उल्लेखनीय सफलता

धरती आबा अभियान में सरायकेला-खरसावाँ की ऐतिहासिक उपलब्धि, महामहिम राष्ट्रपति ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित

सरायकेला-खरसावाँ : जिले ने एक बार फिर पूरे देश में झारखंड का गौरव बढ़ाया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी जिलों में चयनित किया गया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान नेशनल कॉन्क्लेव के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान जिले में जनजातीय सशक्तिकरण, समावेशी विकास, नवाचार आधारित प्रशासनिक कार्यशैली और सामुदायिक भागीदारी के उत्कृष्ट परिणामों के लिए दिया गया है। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, सड़क, आवास और आजीविका के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। सरायकेला-खरसावाँ में 132 पंचायतें पेसा कानून के तहत और 311 ग्राम एफआरए के अंतर्गत सक्रिय हैं। जिले में 1421 विद्यालय, 1373 आंगनवाड़ी केंद्र, 22 स्वास्थ्य संस्थान और 28 छात्रावास संचालित हैं। कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में 5793 लाभार्थियों को डीडीयू-जीकेवाई तथा 705 बैचों में राज्य कौशल मिशन के तहत प्रशिक्षित किया गया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम से सरायकेला-खरसावाँ ने विकास का एक राष्ट्रीय मॉडल प्रस्तुत किया है।

इन्हें भी पढ़ें.