ताज़ा-ख़बर

गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवतियों की मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेदेश

टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार के उड़े परखच्चे, चालक मौके से फरार

गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवतियों की मौत

गुवाहाटी : मैथघरिया इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। तेज गति से आ रही कार अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में से दो की पहचान पूजा साहा, निवासी गोलपारा, और आकांक्षा सैकिया, निवासी शिवसागर, के रूप में हुई है। तीसरी युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा सैकिया गुवाहाटी की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कार्यरत थीं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें.