ताज़ा-ख़बर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक, हृदयानंद मिश्र ने जताया दुख

रिपोर्ट: VBN News Desk69 दिन पहलेझारखण्ड

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड, झारखंड के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक, हृदयानंद मिश्र ने जताया दुख

मेदिनीनगर : भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेतृ और महिला सशक्तीकरण की प्रतीक रहीं श्रीमती मोहसिना किदवई के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड, झारखंड के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में हृदयानंद मिश्र ने कहा कि श्रीमती किदवई सहजता, सरलता और बुद्धिमत्ता की अद्भुत प्रतीक थीं। उनके निधन से वे व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं। उन्होंने बताया कि किदवई जी से उनका चार दशक पुराना संबंध रहा, जो समय के साथ और भी प्रगाढ़ होता गया।

मिश्र ने कहा कि लगभग 27 वर्ष पूर्व, जब श्रीमती किदवई बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी बनीं, तब उनके संबंध और अधिक मजबूत हुए। यह आत्मीय रिश्ता जीवन पर्यंत दोनों ओर से कायम रहा।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति दें।

इन्हें भी पढ़ें.