दहेज के कारण पति ने किया पत्नी को हत्या,भेजा गया न्यायिक हिरासत
मड़वा थाना क्षेत्र में दहेज न देने पर चंचल सिंह की हत्या; पुलिस ने पति कुंदन सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा, मामले की जांच जारी

छतरपुर: छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा में दहेज के कारण पति ने पत्नी को हत्या कर दिया इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में आवेदिका मीना देवी ने अपनी पुत्री चंचल सिंह की हत्या को लेकर छतरपुर थाना में कांड संख्या 49/2026, दिनांक 8 अप्रैल को धारा 80/3(5) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने चंचल सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी।
मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी यानी मृतका के पति कुंदन सिंह (24 वर्ष), पिता अजय सिंह,ग्राम मड़वा, थाना छतरपुर, जिला पलामू निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की अग्रेतर कार्रवाई जारी है।