ताज़ा-ख़बर

मैं नगर की हूं बेटी, नगर की जानती हूं समस्या, इसे दूर करना है मेरा कर्तव्य : नम्रता त्रिपाठी

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary41 दिन पहलेझारखण्ड

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की बेटी नम्रता त्रिपाठी ने की मेदिनीनगर महापौर चुनाव लड़ने की घोषणा की, तीन फरवरी को करेगी नामांकन

मैं नगर की हूं बेटी, नगर की  जानती हूं समस्या, इसे दूर करना है मेरा कर्तव्य : नम्रता त्रिपाठी

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की मैं बेटी हूं। निगम क्षेत्र के प्रत्येक समस्या से वाकिफ हूं। नगर मेरा है, लोग मेरे हैं तो चिंता आखिर कौन करेगा। बेटी हूं न। बेटी ही माता-पिता, बहन -भाई की चिंता करती है। क्षेत्र के देवतुल्य नागरिकों ने मुझे जिताएंगे तो अभी तक जो विकास नहीं हुए, जिसे अब तक हो जाना चाहिए था, वह करके दिखाऊंगी। ‌उक्त बातें पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी ने कही। 10.jpg वे शुक्रवार को स्थानीय रामाडा होटल में मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि वे 3 फरवरी को मेयर पद के लिए नामांकन करेंगी। कहा कि उन्होंने मेदिनीनगर निगम के विकास के लिए एक रोड मैप तैयार किया है। नगर को एजुकेशनल हब बनाएंगे। अमानत व कोयल नदी को बांधकर निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करेगी। नगर निगम क्षेत्र में शामिल ग्रामीण क्षेत्र को टैक्स कम करने का कार्य करेंगी। कहा कि वे ओवर ऑल डेवलपमेंट करते हुए नगर को सजाने व संवारने का काम करेंगी। बिजली, नाली व सड़क की समस्या को ठीक करेंगी। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। साथ ही पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था कराएंगी।

नगर निगम क्षेत्र वासियों की आग्रह पर चुनाव मैदान में है नम्रता त्रिपाठी : केएन त्रिपाठी : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पिछले दिनों व्यावसायिक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में एक बैठक हुई थी। बैठक में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड व गांव से लगभग एक हजार लोग शामिल थे। सभी ने कहा कि नगर निगम की स्थिति बदतर हो गई है। बड़े पैमाने पर लूट हुई है। कोई योग्य उम्मीदवार नहीं है, जो अधिकारियों को कंट्रोल कर विकास कार्य करा सके। त्रिपाठी ने कहा कि निगम क्षेत्र में गांव शामिल कर लिए जाने के बाद उन क्षेत्रों में विकास की एक किरण तक नहीं पहुंची है। उन्हें रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अलावे नगर निगम को टैक्स के रूप में बड़ी राशि देनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने आग्रह किया था कि वह अपनी बेटी नम्रता त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारें। फिर उन्होंने 35 वार्ड के लोगों से सलाह किया। इसके पश्चात नम्रता त्रिपाठी को मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने को तैयार किया। नम्रता त्रिपाठी इस चुनौती को सहर्ष स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि मेयर ने अपने कार्यकाल में अधिकारियों से मिलकर बड़े पैमाने पर राशि की लूट की हैं। 11.50 सौ करोड रुपए अगर खर्च हो जाए तो नवी मुंबई की तरह यह शहर हो जाएगा। पूछा कि 11.50 सौ करोड रुपए आखिर कहां खर्च हो गएं। कहा कि डेढ़ लाख रुपए के गेट के लिए 21 लाख रुपए के टेंडर निकाले गए। एक-एक खजूर पेड़ के नाम पर डेढ़- डेढ़ लाख रुपया खर्च किए गए। पैसे का पूरी तरह बंदरबांट किया गया। इसमें मेयर की पूर्ण सहभागिता रही। कहा कि वह नगर निगम क्षेत्र को लूटते नहीं देख सकते। शासन- प्रशासन दुरुस्त रहे। लोक उपयोगी कार्य हो, इसके लिए नम्रता त्रिपाठी चुनावी मैदान में आ गई है।

नम्रता त्रिपाठी है कांग्रेस की ओर से मेयर प्रत्याशी : विमला कुमारी

कांग्रेस पार्टी की पलामू जिला अध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि केएन त्रिपाठी आम अवाम के लिए लड़ते हैं। सार्वजनिक बात के लिए लड़ाई करते हैं। यह मुझे बेहद पसंद है। उन्होंने नम्रता त्रिपाठी से बात की है। नम्रता त्रिपाठी पिता से भी ज्यादा टैलेंट रखती हैं। नम्रता त्रिपाठी जैसा मेयर पद के लिए योग्य कैंडिडेट हो ही नहीं सकता। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की ओर से नम्रता त्रिपाठी को पूरे कांग्रेसियों ने सपोर्ट करने का घोषणा किया है।

मौके पर झारखंड क्रांति मंच के अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु ने नम्रता त्रिपाठी को यंग, डायनेमिक व एनर्जेटिक प्रत्याशी बताया। कहा कि पिछले एक घर के चार पीढ़ियों को नगर क्षेत्र वासियों ने देखा। उसके बाद वर्तमान मेयर को भी देख लिया। 11.50 अरब रुपए खर्च हो गए लेकिन विकास कहीं नहीं दिखता। कहा कि ऑल राउंड डेवलपमेंट के लिए नम्रता त्रिपाठी को जितना उन सभी का लक्ष्य है ‌। मौके पर प्रोफेसर महेंद्र राम ने कहा कि नम्रता त्रिपाठी ला में पीएचडी की हैं। नम्रता त्रिपाठी जैसे मेधा का उपयोग शहर के विकास के लिए होना चाहिए। मौके पर दीनानाथ तिवारी, बलराम तिवारी, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, सत्या दुबे, महिला कांग्रेस की पलामू जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, भोला पांडे, गणेश गिरी, परमदेव सिंह व पलामू जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, जीशान खान मुन्ना खान, ने नम्रता त्रिपाठी को विजयी बनाने का समर्थन किया।

** नम्रता त्रिपाठी ने महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर निगम क्षेत्र मे बदल दिया चुनावी समीकरण ** पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी की बेटी नम्रता त्रिपाठी ने महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर निगम क्षेत्र का समीकरण बदल दिया। चुनाव नम्रता त्रिपाठी जरूर लड़ रही हैं। लेकिन पूरा कांग्रेस व सभी वर्गों का खुला समर्थन नम्रता त्रिपाठी के पक्ष में वर्तमान समय में दिखता नजर आ रहा है। 30 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न वर्गों के लोग उनके पक्ष में वोट देने की अपील की है। रिजल्ट क्या होगा, यह तो गर्भ में छुपा है। लेकिन इतना तय है कि पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी की बेटी नम्रता त्रिपाठी लड़ाई में एक मजबूत दावेदार के रूप में उपस्थित है।

इन्हें भी पढ़ें.