ताज़ा-ख़बर

वार्ड संख्या पांच का निर्विरोध पार्षद बनकर करूंगी क्षेत्र का चातुर्दिक विकास : नीरा देवी

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary41 दिन पहलेझारखण्ड

मनोज सिंह भैया का करती हूं सम्मान, मैं या वे बनेंगे डिप्टी मेयर

वार्ड संख्या पांच का निर्विरोध पार्षद बनकर करूंगी क्षेत्र का चातुर्दिक विकास : नीरा देवी

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 5 से मैं वार्ड पार्षद की चुनाव लडूंगी। वार्ड संख्या 5 की माताएं, बहनें व भाई उन्हें निर्विरोध चुनना चाहते हैं। इसके लिए मैं क्षेत्रवासियों की आभारी हूं। उक्त बातें मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 की पार्षद प्रत्याशी नीरा देवी ने कही। वे शुक्रवार को अपने बहलोलवा स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि वे पहले ऐसे प्रत्याशी होंगी, जो निर्विरोध वार्ड कमिश्नर का चुनाव जीतेंगी। वार्ड कमिश्नर का निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद वे डिप्टी मेयर का चुनाव फाइट करेंगी। एक सवाल के जवाब में नीरा देवी ने कहा कि मनोज सिंह उनके बड़े भैया हैं। डिप्टी मेयर दोनों में से कोई बनें एक ही बात होगी। लेकिन वे डिप्टी मेयर का चुनाव हर हाल में फाइट करेंगी।

कहा कि वह डिप्टी मेयर बनकर वार्ड संख्या 5 सहित पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखेंगी। साथ ही मेदिनीनगर नगर निगम के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान देंगी। एक सवाल के जवाब में नीरा देवी ने कहा कि कि वे पहली बार वार्ड पार्षद बनी थी। बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन अब सारी जानकारियां हो चुकी हैं। क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित युवा समाजसेवी रिंकू मेहता ने कहा कि मीरा देवी पहली बार वार्ड नंबर 5 की पार्षद बनी थीं। अपने दम पर इन्होंने क्षेत्र का 40 प्रतिशत तक विकास किया है। आने वाले दिनों में जब वार्ड पार्षद के माध्यम से डिप्टी मेयर बनेंगी तो क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होगा। बचे हुए सारे कार्य कराए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में रिंकू मेहता ने भी कहा कि मनोज सिंह अथवा नीरा देवी दोनों में से कोई एक डिप्टी मेयर बनेंगे तो एक ही बात होगी। मौके पर समाजसेवी अरविंद पासवान ने कहा कि मीरा देवी जनता के एक कॉल पर क्षेत्र में पहुंचती हैं व समस्याओं का निराकरण करती हैं। क्षेत्र की जनता इन्हें चुनकर अपने सारे सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण होल्डिंग टैक्स देने में कोई भी क्षेत्रवासी सक्षम नहीं हो पा रहा है। वे होल्डिंग टैक्स कम करने की प्रयास करेंगी।

मौके पर प्रेस वार्ता में वार्ड पांच की बड़ी संख्या में महिलाएं समेत अरविंद उरांव, संजय उरांव, शमशेर आलम उर्फ शेरा, राजू उरांव, सूरज उरांव, लखमनी देवी, ऐरून बीबी, लक्ष्मी देवी, पुनीता देवी, सरिता देवी, अवंती कुंअर, जलाल अंसारी, भोला शंकर पासवान, अनुराग कुमार, हफीजुद्दीन अंसारी, सजना बीवी, अजमेरी बीवी, मासूम अंसारी, हाजी हफीज अंसारी, चंद्रावती देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.