21 या 23 वार्ड से लडूंगा वार्ड कमिश्नर चुनाव, डिप्टी मेयर बनकर पूरे मेदिनीनगर नगर निगम का करूंगा विकास : मनोज सिंह
जनता पर अपना निर्णय थोपना उचित नहीं, 21 या 23 वार्ड की जनता रायसुमारी कर मुझे निर्विरोध चुनने का बनाया है मन : पूर्व उपाध्यक्ष नप

मनोज सिंह का निर्विरोध पार्षद व डिप्टी मेयर बनना तय
मेदिनीनगर (पलामू) : मनोज सिंह ने गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे मेयर पद के प्रत्याशी बनना चाहते थे। केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से अपनी पत्नी या परिवार के किसी महिला सदस्य को डमी कैंडिडेट बनाकर मेदिनीनगर की जनता पर अपना निर्णय थोपना उन्हें स्वीकार्य नहीं है। अब बदली परिस्थितियों में वार्ड नंबर 21 व 23 की जनता अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का उन पर दबाव दे रही है। अब 21 व 23 वार्ड की जनता जिन वार्ड से रायसुमारी कर बताएगी उसी वार्ड से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें निर्विरोध प्रत्याशी बनाने का मन बनाया है। कहा कि वे पहले ऐसे प्रत्याशी होंगे जो निर्विरोध चुनाव जीतेंगे। साथ ही डिप्टी मेयर बनकर मेदिनीनगर नगर निगम के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान देंगे। बताते चलें कि मनोज सिंह पूर्व में मेदिनीनगर नगर परिषद के 2008 से 2013 तक उपाध्यक्ष रहे हैं। अपने कार्यकाल में अपने कार्य व्यवहार के कारण जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।मनोज सिंह ने कहा कि इस बार डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत पार्षदों के माध्यम से होना है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने इस पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने बताया कि शहर के बुद्धिजीवियों, समर्थकों व जागरूक नागरिकों का स्पष्ट राय है कि मेदिनीनगर को एक अनुभवी, सशक्त व दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। विकास की गति को तेज करने के लिए प्रशासनिक अनुभव, मजबूत पकड़ व स्पष्ट विज़न अनिवार्य है। मौके पर मिथिलेश सिंह, पंकज सिंह, सोनू सिंह, गोलू सिंह, राजू खान, रामलाल सोनी, नवीन तिवारी, बीरबहादुर सिंह, राकेश सिंह, डब्लू खान, राजू सोनी, सोनु सिंह, उत्तम सिंह, मुकेश सिंह, प्रवीन तिवारी, गोपाल मिश्रा, अभय कुमार, राकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। **नगर निगम क्षेत्र की जनता से लगातार मनोज सिंह रहते हैं कनेक्ट ** नगर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह उपाध्यक्ष बनने के पूर्व व उपाध्यक्ष नहीं रहने के बाद भी जनता की सेवा में बराबर समर्पित रहे हैं। वे जनता से लगातार कनेक्ट रहे हैं। जनता का दिल व विश्वास जीता है। जनता इन्हें दिल से चाहती है। डिप्टी मेयर बनेंगे तो नगर का विकास होगा उनके कार्य में कभी भी रिश्वतखोरी नहीं हुई। जनता के लिए दरवाजे खुले रहे। सभी धर्म, जाति व मजहब के लिए बराबर समर्पित रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता इन्हें निर्विरोध प्रत्याशी बनाने के लिए उत्सुक है। कभी व किसी भी वर्ग के लोगों को सुबह से देर रात तक कोई परेशानी या दिक्कत हुआ है तो वे बराबर खड़े रहे हैं व हर तरह का सहयोग प्रदान किया है।