ताज़ा-ख़बर

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, 11 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ पांच गिरफ्तार

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेअपराध

कदमाडीह पुल के पास पुलिस की छापेमारी, कार-बाइक और चार मोबाइल फोन भी जब्त

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, 11 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ पांच गिरफ्तार

रिपोर्ट : अजय कुमार

बड़कागांव : हजारीबाग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़कागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री और सेवन में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 23 पुड़िया में करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 24 नवंबर को बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमाडीह पुल के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे लेकिन टीम ने पांच लोगों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफताब आलम, राजन अंसारी, अल्ताफ हुसैन, रविन्द्र कुमार महतो और पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर एक हजार रुपये प्रति पुड़िया की दर से ब्राउन शुगर बेचने तथा स्वयं भी इसका सेवन करने की बात स्वीकार की है।

थाना प्रभारी की सक्रियता की हो रही चर्चा

इस कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता और त्वरित पहल की सराहना हो रही है। गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी कर नशीले पदार्थ की बरामदगी और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रयास तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें.