ताज़ा-ख़बर

कुकड़ू में प्रधानमंत्री और आबुआ आवास योजना के लाभुकों को मिला नए घर का तोहफा, जिप उपाध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

मधुश्री महतो की उपस्थिति में आवास लाभुकों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, लाभुकों के चेहरों पर दिखी खुशी

कुकड़ू में प्रधानमंत्री और आबुआ आवास योजना के लाभुकों को मिला नए घर का तोहफा, जिप उपाध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कुकड़ू : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड की बेराशी-सिरूम और लेटेमदा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास एवं आबुआ आवास योजना के तहत निर्मित मकानों में रविवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो की उपस्थिति में लाभुक परिवारों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अपने नए घर में प्रवेश किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रतिमा बाला पातर ने लाभुकों के नए आवास का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लाभुक निखिल चंद्र महतो और उर्मिला महतो सहित प्रखंड के अन्य लाभुक परिवारों के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और आबुआ आवास योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार को आवास का लाभ मिले इसके लिए प्रयास जारी है। पक्का मकान मिलने से परिवारों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिल रही है। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर ने सभी लाभुकों को नए घर की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लाभुक अपने नए घर में सुख-शांति के साथ रहें और सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाएं। कार्यक्रम में मुखिया मस्जिद सिंह, जिला पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि युधिष्ठिर मांझी, स्वयंसेवक संजय कुमार महतो, सबिता महतो, शक्तिपद महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, लाभुक परिवार और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान लाभुक परिवारों में उत्साह देखा गया।

इन्हें भी पढ़ें.