ताज़ा-ख़बर

बड़कागांव में बंदरिया का आतंक, दुकानों से सामान और लोगों के मोबाइल लेकर हो रही फरार

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

राहगीरों पर हमला कर कर रही घायल, वन विभाग से रेस्क्यू करने की मांग

बड़कागांव में बंदरिया का आतंक, दुकानों से सामान और लोगों के मोबाइल लेकर हो रही फरार

बड़कागांव : हजारीबाग रोड स्थित किसान क्लिनिक के समीप इन दिनों एक बंदरिया के उत्पात से स्थानीय दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। बंदरिया आसपास की दुकानों में घुसकर खाने-पीने की चीजें लेकर भाग जा रही है। कई बार वह लोगों के मोबाइल भी लेकर फरार हो चुकी है। इसके अलावा राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरिया के लगातार उत्पात से क्षेत्र में भय और परेशानी का माहौल है। दुकानदारों को अपने सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है वहीं राहगीरों को भी आवाजाही के दौरान सतर्क रहना पड़ रहा है। किसान क्लिनिक के प्रोपराइटर डॉ. बालेश्वर महतो ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार वन विभाग को सूचना दी गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए बंदरिया को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते वन विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो बंदरिया के हमले से किसी बड़ी घटना की आशंका बनी रह सकती है। लोगों ने विभाग से जल्द पहल कर दुकानदारों और राहगीरों को इस परेशानी से राहत दिलाने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें.