ताज़ा-ख़बर

टेल्को में 19 वर्षीय युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, टेल्को पुलिस आरोपों की कर रही जांच

टेल्को में 19 वर्षीय युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने अपने पिता निशार खान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार निशार खान किराये के मकान में रहता था। युवती ने अपने पिता के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए टेल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपों की सत्यता की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आवश्यक जानकारी जुटा रही है। फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।

इन्हें भी पढ़ें.