पलामू जिले में उपायुक्त ने घर-घर जाकर स्वयं बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक
उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए घर-घर संपर्क सबसे प्रभावी माध्यम है।

मेदिनीनगर (पलामू) : पल्स पोलियो अभियान के तहत मंगलवार को पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह ने शहरी क्षेत्र में घर- घर भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियों खुराक अवश्य पिलवाने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए घर-घर संपर्क सबसे प्रभावी माध्यम है। आज का कार्यक्रम अत्यंत अनूठा व सराहनीय रहा। इससे आम लोगों में अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल सर्जन, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक, मनीषा कुमारी, आकाश कुमार, निलय कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड में डोर टू डोर जाकर बच्चों को चिह्नित कर खुराक पिलाया।