ताज़ा-ख़बर

नगर निकाय चुनाव में मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर सहित जितेंगे पूरे झारखंड की सीट : रेखा वर्मा

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary13 घंटे पहलेझारखण्ड

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने मेदिनीनगर में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

नगर निकाय चुनाव में मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर सहित जितेंगे पूरे झारखंड की सीट : रेखा वर्मा

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रथम महापौर अरुणा शंकर की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय नेताओं ने कमर कस ली है। शुक्रवार को राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नगर निगम चुनाव की झारखंड प्रभारी रेखा वर्मा पलामू पहुंच गई हैं।

उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के आवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरुणा शंकर को जीत दिलाने को पूरी तरह लग गए हैं। कार्यकर्ताओं को पूरी जवाबदेही दे दी गई है। उन्हें मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव को गंभीरता से लेती है।

नगर निकाय चुनाव में सभी भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताया जाएगा। एक सवाल के जवाब में श्रीमती वर्मा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से झारखंड में निकाय चुनाव नहीं हो रहा था भाजपा ने हेमंत सरकार को निकाय चुनाव कराने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी से हेमंत सरकारी इतनी डरी है कि वह सिंबल के आधार पर चुनाव नहीं करना चाही। कहा कि पूरे झारखंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत तय है। मालूम हो कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को होने जा रहा है। चुनाव चिन्ह शनिवार को आवंटित होना है। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ पूरे दमखम से जनता का दिल जीतने व उनका आशीर्वाद लेने के लिए अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर देंगे। मौके पर प्रत्याशी अरुणा शंकर, पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी व मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.