ताज़ा-ख़बर

मोहर्रम इंतजामिया कमेटी कार्यालय का उद्घाटन, पोखरी कलां में जुटे प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि

रिपोर्ट: अकरम 2 घंटे पहलेझारखण्ड

भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील, अतिथियों का पगड़ी व माल्यार्पण कर हुआ सम्मान

मोहर्रम इंतजामिया कमेटी कार्यालय का उद्घाटन, पोखरी कलां में जुटे प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि

बरवाडीह, लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र के पोखरी कलां स्थित बरामद चौक पर सोमवार देर शाम मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। कार्यालय का उद्घाटन मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलिफा हेसामुल अंसारी, नाईफ खलिफा अताउल रहमान, एसडीपीओ बिरेंद्र कुमार राम, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अर्शदुल कादरी तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ताजेदारों, कमेटी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेवी अब्दुल मनान अंसारी एवं अर्शदुल कादरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत मोहम्मद सुभानी द्वारा पगड़ी पहनाकर एवं फूल-माला भेंट कर किया गया। समारोह के दौरान बेतला मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलिफा नेयामत अंसारी, नाईफ खलिफा बहाउद्दीन अंसारी, सरईडीह मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलिफा आफताब आलम, नाईफ खलिफा अलीहसन अंसारी तथा कर्बला कमेटी पोखरी कलां के सदर एनुल होदा को भी सम्मानित किया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी ताजेदारों एवं कमेटी सदस्यों से अनुशासन और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। एसडीपीओ बिरेंद्र कुमार राम एवं अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने भी लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मोहर्रम मनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मंसूर आलम, समसुल अंसारी, एनामुल अंसारी, अख्तर अंसारी, मोहिबुल रहमान मुन्ना, सदाम अंसारी, समीम अंसारी, सोएब अंसारी, असलम अंसारी, रासिद आलम समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.