गावां में मुखिया संघ का अनिश्चितकालीन धरना SDM के आश्वासन पर समाप्त, CO नहीं पहुंचे धरना स्थल
मुखिया संघ ने SDM को ज्ञापन सौंपकर गावां CO को तत्काल हटाने और दूसरे CO की पदस्थापना की मांग की।

गिरिडीह : गावां प्रखंड परिसर में अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ और जनप्रतिनिधियों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना खोरीमहुआ SDM समीर रेनियार खलखो के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
SDM खलखो धरना स्थल पर पहुंचे और मुखिया संघ से वार्ता की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने CO के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके दुर्व्यवहार की शिकायत SDM से की। धरना स्थल पर CO के नहीं पहुंचने से जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश देखा गया।
मुखिया संघ ने SDM को ज्ञापन सौंपकर गावां CO को तत्काल हटाने और दूसरे CO की पदस्थापना की मांग की। इस पर SDM ने कहा कि मुखिया संघ की मांगों से उपायुक्त महोदय को अवगत कराया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि SIR के कार्य के कारण फिलहाल CO को नहीं हटाया जाएगा, लेकिन 14 अक्टूबर 2026 तक यदि CO को नहीं हटाया गया तो पुनः आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पंचायत समिति सदस्य अखिलेश यादव, माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष कन्हाय कुमार, चंदन यादव, मुखिया अमित कुमार, अजय साव सहित कई मुखिया और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।