बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के कार्य कुशलता देखकर डीआईजी एवं एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को उक्त सम्मान मुख्य रूप से राहुल दुबे एवं प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आलोक में किया गया।

बड़कागांव : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल रेंज हजारीबाग के डीआईजी अंजनी कुमार झा के सौजन्य एवं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को उक्त सम्मान मुख्य रूप से राहुल दुबे एवं प्रिंस खान गिरोह के विरुद्ध लगातार अपराधिक घटना की गतिविधि में लगाम एवं त्वरित कार्रवाई कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आलोक में किया गया।
बताते चलें की प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों द्वारा बड़कागांव थाना क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराते हुए पहली बार 25 जुलाई 2026 को एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के ट्रांसपोर्टिंग सड़क 13 माइल के निकट बुढ़ना घाटी में ट्रांसपोर्टिंग हाइवा पर 7-8 राउंड गोली फायरिंग की गई थी एवं पर्चा छोड़ा गया था। हालांकि इस घटना में प्रिंस खान के द्वारा सोशल मीडिया पर लगभग 40 राउंड फायरिंग होने की दावा की गई थी।
तत्पश्चात पुनः इसी घाटी में बड़ी घटना का अंजाम देने की योजना बना रहे प्रिंस खान के एक सदस्य सैयद मोहम्मद जीशान पेलावल , हजारीबाग को थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर एक पिस्टल के साथ 30 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया था। 25 जुलाई की फायरिंग की घटना का उद्भेदन के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में छापामारी जारी रही।
इसी क्रम में बड़कागांव थाना क्षेत्र के शिवाडीह निवासी अंकित पांडे को गिरफ्तार किया गया।अंकित के निशानदेही पर इसी गांव में रखें हथियार को बरामद करने पहुंचे पुलिस के साथ पुनः मुठभेड़ हो गई और अंकित को गोली लगने से घायल के साथ 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया।इसी जांच पड़ताल के क्रम में शिवाडीह गांव निवासी ओमप्रकाश पांडे उर्फ कौशल एवं पतरातू निवासी कुणाल पांडे को भी एक पिस्तौल , एक बम कई पर्चा एवं कई गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा प्रिंस खान के एक और सदस्य बड़कागांव थाना क्षेत्र के तलसवार निवासी संदीप कुशवाह को भी कोयलंग बाघपंजा जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए 9 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।25 जुलाई 2026 को इस गिरोह द्वारा गोली चलाकर पहली बार क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया,जिसे बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा लगातार क्षेत्र में छापामारी एवं गिरोह के सदस्यों को धर पकड़ करने में अहम भूमिका निभाई और इसी के आलोक में वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रशस्ति पत्र देकर दीपक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
हालांकि दीपक कुमार सिंह जब से बड़कागांव थाना में पदस्थापित हुए हैं कई आपराधिक मामलों को उद्वेदन करते हुए अपराध में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में अहम भूमिका निभाई है। 7 फरवरी 2026 को बड़कागांव डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के मालिक प्रभु सोनी से 25 लाख जेवरात का लूट कांड में पांच लोगों को गिरफ्तार करना,15 फरवरी 2026 को बाबुपारा गांव निवासी वृद्ध केवल दास एवं पत्नी झूनिया देवी दोहरे हत्या का उद्वेदन में वृद्ध दंपति के पोता विक्की दास को गिरफ्तार कर जेल भेजना शामिल है।
साथ ही साथ दर्जनों पुराने फरार वारंटी को भी गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई गई है।अब तक हजारीबाग पुलिस द्वारा प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों में सैयद मोहम्मद जीशान, अंकित पांडे, ओम प्रकाश पांडे उर्फ कौशल, कुणाल पांडे, संदीप कुशवाहा के अलावा मोहम्मद शमशाद उर्फ साहिल पेलावल,हजारीबाग, वकास हैदर,मंडई हजारीबाग, अरुण कुमार महतो उर्फ मास्टर महतो चास, रोशन मालाकार बशीडीह चास को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कम समय में पुरस्कार से सम्मानित होने पर और प्रशस्ति पत्र मिलने पर सोशल मीडिया, फोन कर एवं मिलकर क्षेत्र के कई लोग थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।