ताज़ा-ख़बर

जनसेवा के प्रति समर्पित रहने वाले युवाओं के लिए इंदर सिंह नामधारी हैं प्रेरणास्रोत : राकेश सिंह

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

लोजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी को जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर दी शुभकामनाएं

जनसेवा के प्रति समर्पित रहने वाले युवाओं के लिए इंदर सिंह नामधारी हैं प्रेरणास्रोत : राकेश सिंह

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू प्रमंडल के लोकप्रिय व अनुभवी राजनेता व पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह लोकसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। लोक जनशक्ति पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष सह मजदूर नेता राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न मजदूर संगठनों की ओर से नामधारी को पुष्पगुच्छ भेंटकर व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने नामधारी से आशीर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी इंदर सिंह नामधारी जनसेवा के प्रति पूरी तरह सक्रिय हैं। संयुक्त बिहार और झारखंड के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र और राज्य के विकास को लेकर जो मजबूत पहल की, उसकी छाप आज भी दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि नामधारी मजबूत इच्छाशक्ति, कर्मठता, संघर्षशीलता और ऊर्जा के प्रतीक हैं। सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता और अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। राकेश सिंह ने कहा कि समाज और क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इंदर सिंह नामधारी का मार्गदर्शन और अनुभव पलामू के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने महेश्वर शिव से नामधारी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि पलामू को लंबे समय तक उनके अनुभव और अभिभावकत्व का लाभ मिलता रहे। इस दौरान विभिन्न मजदूर संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भी नामधारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.