ताज़ा-ख़बर

डाली गांव में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम की देन : डॉ. कौशल किशोर जायसवाल

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary2 घंटे पहलेझारखण्ड

डाली में रेलवे स्टेशन की मंजूरी पर ग्रामीणों में खुशी, डॉ. कौशल ने सांसद का किया स्वागत व आभार

डाली गांव में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम की देन : डॉ. कौशल किशोर जायसवाल

मेदिनीनगर (पलामू) : शेरघाटी- कजरी नई रेल लाइन को मंजूरी मिलने व डाली में रेलवे स्टेशन बनने की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इसे क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए शुक्रवार को डाली पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण चेगौना धाम पहुंचे। यहां पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का ग्रामीणों ने फूल-माला, अंगवस्त्र व पौधा भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि डाली में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों की देन है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा की आवश्यकता महसूस हो रही थी। नई रेल लाइन और डाली में स्टेशन बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि डाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। डॉ. जायसवाल ने कहा कि रेलवे सुविधा मिलने से क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने सांसद से डाली पंचायत में आने का आग्रह किया। ग्रामीणों की भावनाओं को स्वीकार करते हुए सांसद विष्णु दयाल राम ने आमंत्रण स्वीकार किया और सितंबर माह में डाली आने की बात कही।

रेल सुविधा को बताया क्षेत्र के विकास का नया द्वार

सांसद के स्वागत के लिए चेगौना धाम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। ग्रामीणों ने रेल लाइन और स्टेशन की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के लिए विकास का नया द्वार खोलेगी। ग्रामीणों का कहना था कि स्टेशन बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

मौके पर पूर्व उपमुखिया शिवनंदन यादव, अफजाल अंसारी, रामजी प्रसाद, जुबेर अंसारी, धर्मदेव यादव, गुलाम गौस, रामजन्म यादव, विजय प्रसाद गुप्ता, रामाशीष राम, विनोद राम, रजी अहमद, सत्येंद्र विश्वकर्मा, मुमताज हाफिज, वसीम अंसारी, गुलाम सरवर, इस्लाम अंसारी, बाबूराम, महावीर भुइयां, अवधेश राम, मकबूल अंसारी, शाहजहां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.