सिमडेगा में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा और पूजा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, देवी गुड़ी पूजा पंडाल में आशीर्वचन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

सिमडेगा: रामनवमी पर्व को लेकर उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस खोटरे ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण महावीर चौक से भट्टीटोली, रामनगर हरीजन टोली, पावर हाउस होते हुए केलाघाघ मोड़ तक किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में श्री देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा पंडाल सलडेगा पहुंचकर माता का दर्शन कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार देवताओं के आवाहन से माता दुर्गा शक्ति के रूप में अवतरित होकर महिषासुर का वध किया उसी प्रकार प्रत्येक महिला,बच्चियों को शक्ति स्वरूपा बनने का अवसर प्रदान करना प्रत्येक परिवार का कर्तव्य होना चाहिए ।अगर अवसर मिले तो कोई भी असंभव कार्य करने में बेटियां भी समर्थ हो सकती हैं।इसी संदर्भ में एक श्लोक के माध्यम से समाज को अच्छी संदेश देने के लिए कहा कि:- मातृवत परदारेषु परद्रव्येषु लोष्ठवत। आत्मवत सर्वभूतेषु यः पश्यति सः पण्डितः।। अर्थात दूसरे की स्त्री को माता के समान,दूसरे की संपत्ति को मिट्टी के समान ,तथा सभी प्राणियों को अपने प्राण आत्मा की तरह जो समझता है ,वही सज्जन,महापुरुष,संत ज्ञानी माना जाता है।ऐसी सोच समाज मे लाने से कही कोई अपराध की संभावना भी नही बन सकती।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी आशीर्वचन दिया।मौके पर अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी,नगर उपाध्यक्ष दीपक कुमार रिंकू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव,पूजा समिति की लोग सहित अन्य उपस्थित थे।
मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी गण अनुपस्थित है।