ताज़ा-ख़बर

रांची में होगा अंतरराष्ट्रीय सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk17 दिन पहलेखेल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि, कहा- यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण

रांची में होगा अंतरराष्ट्रीय सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (SAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के कई देशों के अंतरराष्ट्रीय एथलीट भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि हमारा राज्य लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता आ रहा है। इस आयोजन से खेल जगत में झारखंड की पहचान और भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भव्य, शानदार और सफल हो ताकि राज्य की खेल संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल सके। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुख्यमंत्री को आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की सुविधाओं, सुरक्षा, आवास और खेल अधोसंरचना को लेकर पूर्ण तैयार है। यह आयोजन झारखंड की खेल भावना, एकजुटता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक बनेगा।

इन्हें भी पढ़ें.