झारखंड के वित्त मंत्री ने पाटन पुलिस के जवानों को 10 कूलर एवं एक वाटर प्यूरिफाई किया प्रदान
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पलामू में अपराध,उग्रवाद एवं कानून व्यवस्था नियंत्रण में है : मंत्री

मेदिनीनगर : सोमवार को पुलिस अधीक्षक पलामू कार्यालय में पाटन छतरपुर के स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पाटन प्रखंड के पुलिस के जवानों को 10 एयर कूलर एवं एक वाटर प्यूरीफायर अपने विधायक कोटे से प्रदान किया है. मंत्री ने कहा कि पुलिस ने हमसे कूलर और वॉटर प्यूरीफायर कि मांग की थी,उनकी मांग के अनुरूप में अपने विधायक कोटे से इन्हें यह सामान उपलब्ध करा रहा हूं. इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार सामाजिक विकास के कार्य को क्षेत्र में कर रही हैं चाहे किसी भी जाति का हो उनके सर्वांगीण विकास की बातें हमारी सरकार करती है.साथ ही साथ हेमंत जी की नजर आप सभी पर है.
नक्सलवाद पर नियंत्रण प्राप्त करने में आप पुलिस वालों की महत्वपूर्ण भूमिका है. श्री किशोर ने कहा मेरा मानना है कि आज पलामू के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पलामू ने अपराध,उग्रवाद एवं कानून व्यवस्था पर नियंत्रण पाया है. इसलिए सरकार का कर्तव्य बनता है कि आपके सुख सुविधा का भी ख्याल रखा जाए. मुझे अब विश्वास हो चला कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पलामू अपराध मुक्त होगा.भूमि माफिया जो अपने ताकत के बल पर किसी की जमीन पर जोर जबरदस्ती कब्जा कर लेते हैं. यह पलामू पुलिस और हमारी सरकार को बर्दाश्त नहीं है.
जो लोग लोकतांत्रिक प्रणाली पर भरोसा नहीं रखते हैं अपराधिक प्रणाली पर भरोसा रखते हैं वैसे लोगों को मैं खुले रूप से कहना चाहता हूं कि वैसे अपराधिक कृतियों से बाज आये.हमारा प्रशासन,पुलिस प्रशासन और सरकार ऐसे लोगों के लिए सख्त है. ऐसे लोगों का कोई स्थान पलामू सीमा क्षेत्र में नहीं हो सकता है.अंत में उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी शक्ति के बल पर लोगों को अपने को डराने धमकाने का काम करते हैं बंद करें वैसे लोगों के पलामू में कोई जगह नहीं है.