ताज़ा-ख़बर

झारखंड वन श्रमिक यूनियन की बेतला इकाई का पुनर्गठन, फैज अहमद को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रिपोर्ट: अकरम 46 मिनट पहलेझारखण्ड

वन श्रमिकों के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए यूनियन रहेगी सक्रिय, बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

झारखंड वन श्रमिक यूनियन की बेतला इकाई का पुनर्गठन, फैज अहमद को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बरवाडीह, लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व में कार्यरत वन श्रमिकों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बेतला में झारखंड वन श्रमिक यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन की बेतला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धनाथ झा बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। उनकी देखरेख में नई कमेटी का गठन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से फैज अहमद को यूनियन की बेतला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। वहीं शंकर मिस्त्री और शाकिर अंसारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब्दुल रहमान को सचिव, रमेश राम एवं वासुदेव सिंह मुंडा को संयुक्त मंत्री बनाया गया। इसके अलावा मनोज सिंह को कार्यालय मंत्री तथा अब्दुल मन्नान अंसारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में रुपेश यादव, रशीद अंसारी, रवि राम, बीरेंद्र सिंह उर्फ डबली, धन्नू राम, रघुनाथ सिंह, नागेश्वर यादव और श्रवण सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष फैज अहमद ने संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वन श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए यूनियन हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों की समस्याओं को संबंधित विभाग और अधिकारियों तक मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के दौरान वन श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, मजदूरी, कार्य परिस्थितियों तथा श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा श्रमिकों को एकजुट रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वन श्रमिक और यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। नई कमेटी के गठन के बाद श्रमिकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इन्हें भी पढ़ें.