झारखंड को मिली ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की मेजबानी
एक मई से तीन मई तक देश भर से सैकड़ों कराटे खिलाड़ी और अधिकारी जुटेंगे

Ranchi: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में चल रहे पांचवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के दौरान झारखंड राज्य को तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की मेज़बानी सौंपी गई एक मई से तीन मई तक राँची के खेल गाँव में इसका आयोजन किया जाएगा इस प्रतियोगिता में देश भर से सैकड़ों कराटे खिलाड़ी एवं पदाधिकारी शामिल होंगे l
कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जाएगा l चैंपियनशिप के तारीख़ की घोषणा के साथ इस चैंपियनशिप का पोस्टर कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष सह साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा के द्वारा जारी किया गया इस अवसर पर कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के महासचिव क्योशी संजीव जांगड़ा कोषाध्यक्ष क्योशी मुतुम बंकिम सिंह सह सचिव क्योशी नगेन बोंगजांग स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष क्योशी अभय कुमार अतुल कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट शिहान अखिलेश रावत एवं रेंशी सुनील किस्पोट्टा उपस्थित थे.
रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 1 से 3 मई तक राँची के खेल गाँव में किया जाएगा जिसमें देश भर से कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन से संबंद्ध सभी शैली के सैकड़ो कराटे खिलाड़ियों इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रतियोगिता में विश्व कराटे संघ के जज एवं रेफरी भी शामिल होंगे साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे l उन्होंने यह भी कहा कि जल्द आयोजन समिति का गठन कर इसकी तैयारी शुरू की जाएगी