ताज़ा-ख़बर

झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की गम्हरिया इकाई का हुआ विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

युवाओं को सामाजिक नेतृत्व में आगे आने का आह्वान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की गम्हरिया इकाई का हुआ विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

गम्हरिया : झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की गम्हरिया इकाई के विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित शहनाई भवन में विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ केंद्रीय टीम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के युवा अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को संगठित होकर सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। साथ ही संगठन को गांव से लेकर शहर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान गम्हरिया इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राकेश सिंह चंदेल, गौरी शंकर सिंह, विकास कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, अजीत सिंह एवं प्रमोद सिंह को संरक्षक बनाया गया। वहीं जितेंद्र सिंह को महासचिव, महावीर सिंह को संयोजक, रवि सिंह को कोषाध्यक्ष, अभिषेक सिंह को मीडिया प्रभारी तथा देवेश सिंह चौहान को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में गम्हरिया इकाई समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.