68वीं राष्ट्रीय योग स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड टीम कोयंबटूर के लिए रवाना
सरायकेला के प्रवीण कुमार महतो आर्टिस्टिक और ग्रुप इवेंट में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

सरायकेला : तमिलनाडु के कोयंबटूर में 17 से 19 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय योग स्कूली प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंडर-14 बालक टीम रवाना हो गई। इस प्रतियोगिता में सरायकेला के मध्य विद्यालय, पान्ड्रा के छात्र प्रवीण कुमार महतो आर्टिस्टिक और ग्रुप इवेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्रुप इवेंट में गणेश कुमार, प्रवीण कुमार महतो, रुद्र कुमार सिंह, अमन कुमार तथा कार्तिक कुमार झारखंड टीम के सदस्य हैं। रिदमिक इवेंट में झारखंड की ओर से कृष्ण कुमार भाग लेंगे। टीम का नेतृत्व ज्ञानोदय कुमार (टीम मैनेजर) और सपन कुमार साव (कोच) करेंगे। इन सभी बच्चों का चयन जेसीईआरटी द्वारा आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है।
झारखंड राज्य की टीम कोयंबटूर में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। सरायकेला क्षेत्र से प्रवीण कुमार महतो का चयन पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। स्थानीय शिक्षकों और अभिभावकों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड के युवा योग प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।