ताज़ा-ख़बर

झारखंड बनेगा खिलाड़ियों का राज्य, लोहरदगा में बोले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रिपोर्ट: VBN News Desk7 घंटे पहलेझारखण्ड

धोनी से लेकर महिला हॉकी टीम तक, खेलों में झारखंड का बढ़ता दबदबा

झारखंड बनेगा खिलाड़ियों का राज्य, लोहरदगा में बोले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

लोहरदगा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य खेलों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और यहां के युवा देश-दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। वह शुक्रवार को बीएस कॉलेज मैदान, लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से झारखंड का परचम लहराया है। इसके अलावा हॉकी में भी राज्य की खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी, फुटबॉल और लॉन बॉल जैसे खेलों में भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बेहतर खेल नीति बनाई है। उन्होंने बीएस कॉलेज मैदान के विकास में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह स्टेडियम आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग और हरभजन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई मंत्री, विधायक और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.