ताज़ा-ख़बर

झामुमो सांसद विजय हांसदा की शादी कल , रांची में जुटेंगे मुख्यमंत्री से लेकर कई बड़े नेता

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार4 घंटे पहलेझारखण्ड

हल्दी रस्म से शुरू हुई शादी समारोह

कार्तिक कुमार पाकुड़। राजमहल संसदीय सीट से झामुमो सांसद विजय हांसदा 15 जुलाई यानि बुधवार को अपनी होने वाली अर्धांगिनी सुप्रिया के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। राजधानी रांची के चाणक्या बीएनआर में आयोजित शादी समारोह में मंगलवार को मंडप और हल्दी लेपन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सांसद विजय हांसदा की माता जी शांति सरोजिनी मुर्मू के साथ परिवार के सगे, संबंधी और मित्रों ने हल्दी लेपन और मंडप पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। 14.jpg 13.jpg 15 जुलाई यानी बुधवार को विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के संग प्रातः 10:30 बजे बहु बाजार में स्थित संत पॉल कैथेड्रल चर्च में शादी की रस्म की अदायगी पूरी होगी। तदोपरांत संध्या 7:00 बजे से रांची रेलवे स्टेशन रोड में स्थित चाणक्या बीएनआर में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा। शादी समारोह के सफल आयोजन को लेकर सांसद के परिवार के साथ-साथ उनके करीबी मित्र अम्लान कुसुम उर्फ बुलटी , चंदन तिवारी, टमटम जी सहित कई लोग तैयारी में जुटे हैं। पाकुड़ और साहिबगंज से पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक, सगे, संबंधी और जिले के प्रशासनिक अधिकारी शादी समारोह में शिरकत करेंगे। WhatsApp Video 2026-07-14 at 9.43.03 PM (1).mp4 मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री अधिकारी को मिला शादी का आमंत्रण

सांसद विजय हांसदा की शादी समारोह में मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के तमाम मंत्री झामुमो के सांसद, विधायक सहित राज्य के स्तर के पदाधिकारी और जिला स्तर के अधिकारियों के पहुंचने की खबर है। स्वयं विजय हांसदा ने मुख्यमंत्री से लेकर राज्य के मंत्रियों को अपने हाथों से शादी में शिरकत करने का उन्हें अपने हाथों आमंत्रण पत्र दिया है।

इंजीनियरिंग पास आउट है विजय की पत्नी होने वाली पत्नी सांसद विजय हांसदा की पत्नी सुप्रिया मुर्मू इंजीनियरिंग पास आउट है। मूल रूप से पाकुड़ जिले के पाकुड़िया ब्लॉक के कचआ गांव के रहने वाली सुप्रिया की पढ़ाई लिखाई और बचपन हजारीबाग में बीता है। उनके पिता भवेश मुर्मू बैंक में अधिकारी रहे हैं। इधर विजय हांसदा की शादी को लेकर पाकुड़ और साहिबगंज में कार्यकर्ताओं से लेकर समर्थकों का काफिला सड़क मार्ग और ट्रेन मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए है।

इन्हें भी पढ़ें.