ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह में SIR को लेकर झामुमो का BLA-2 का प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम

रिपोर्ट: Amit Sahay2 घंटे पहलेझारखण्ड

SIR में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत - कल्पना मुर्मू सोरेन

एक भी वोट कटे नहीं, बीएलए टू रखें ध्यान - सुदिव्य कुमार

गिरिडीह में SIR को लेकर झामुमो का  BLA-2 का प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम

गिरिडीह : SIR को लेकर झामुमो ने रविवार को उत्सव उपवन में बीएलए टू का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, पार्टी के महासचिव बिनोद पांडेय, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर परमिला मेहरा तथा उप महापौर सुमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा, डुमरी विधानसभा के नेता अखिलेश महतो राजू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर छ: विधानसभा के सभी प्रखंडों के बीएलए टू और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक भी वोट कटे नहीं ये बीएलए टू और बूथ कमेटी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर रूपी जंग को भी झारखंड मुक्ति मोर्चा जीतेगी। इसके लिए बूथ लेवल पर तैयारी चल रही है। गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं को बहु के रूप में दूसरे जगह से आना होता है और बेटी के रूप में बाहर जाना होता है। इसलिए बूथ कमेटी अपने अपने बूथ का महिलाओं का ज़रूरी दस्तावेज अभी से ही तैयार करवा लें। उन्होंने बीएलए टू और कार्यकर्ताओं से कहा कि सही नाम कटना नहीं चाहिए और एक भी फर्जी वोट जुड़ना नहीं चाहिए, इसके लिए बूथ लेवल पर पूरी तैयारी कर लें। राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी सतर्क रहें, कोई दिक्कत हो तो वरिष्ठ पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। रांची से आई टीम ने एसआईआर प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला सचिव महालाल सोरेन, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, बबली मरांडी, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, कोलेश्वर सोरेन, सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इन्हें भी पढ़ें.