खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में प्रखंड मुख्यालय के समीप झामुमो ने किया धरना प्रदर्शन, "हमारा खनिज, हमारा अधिकार" के नारों से गूंजा अमड़ापाड़ा
झारखंड के हक-अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : विधायक श्री हेमलाल मुर्मू

अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां के संयुक्त नेतृत्व में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मंच संचालन प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी उपस्थित रहे।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “खनिज हमारा, फैसला हमारा”, “हमारा खनिज, हमारा अधिकार”, “खान एवं खनिज संशोधन विधेयक वापस लो”, “झारखंड के खनिज पर पहला हक झारखंडियों का” सहित कई नारे लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित इस काले कानून का जोरदार विरोध किया जिससे पूरा परिसर नारों से गूंज उठा।
विधायक हेमलाल मुर्मू जी ने धरना प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार MMDR Amendment बिल के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व को हड़पने का काम करने जा रही है। झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज संसाधनों से प्राप्त राजस्व का उपयोग राज्य के विकास एवं जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ राज्य के गरीब, जरूरतमंद, महिला, युवा, विद्यार्थी एवं वंचित वर्गों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए झामुमो पूरी मजबूती के साथ लोकतांत्रिक संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य श्री विकास मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हाँसदा, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने अपने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि MMDR Amendment Act 2026 झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों पर सीधा सवाल खड़ा करता है। झारखंड की धरती से निकलने वाले खनिज देश के विकास में अहम योगदान देते हैं, लेकिन जब झारखंड के अधिकार और हिस्सेदारी की बात आती है तो केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा, “झारखंड की खनिज संपदा कोई लूट का माल नहीं, बल्कि राज्य और यहां की जनता का अधिकार है। जल-जंगल-जमीन और खनिज पर अधिकार से कोई समझौता नहीं होगा। झामुमो सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगा।” धरना-प्रदर्शन के उपरांत झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी के अगुवाई में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार गुप्ता के माध्यम से ज्ञापन/मेमोरेंडम सौंपा। ज्ञापन में MMDR संशोधन कानून पर पुनर्विचार करने तथा झारखंड के खनिज संसाधनों एवं राज्य के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। मौके पर युवा मोर्चा के जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू,प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू , प्रखंड उपाध्यक्ष ईमरान अंसारी, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड संगठन सचिव नाजिर सोरेन, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड सह सचिव नजरुल अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य नारायण भगत, जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, जिला सदस्य फिलीप मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, संजय रजक, अबुल कलाम, भीमसेंट हेम्ब्रम, बेंजामिन मरांडी, बबलू मुर्मू, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मरकुश किस्कू, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सोनम हेम्ब्रम, महिला प्रखंड सचिव सुहागिनी मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड सचिव बजल टुडू, दिलीप रजवार, सुकुमार पंडित, राजकुमार पंडित सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष व सचिव सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।