झामुमो कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का फूँका पुतला, धर्मेंद्र की इस्तीफे को ले जताया विरोध
हाल ही में नीट परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया, यह पूरी तरह से छात्रों के साथ अन्याय है।

Ajay Kumar पाकुड़। झामुमो कार्यकर्ताओं ने देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों एवं नौजवानों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2026) व सीबीएसई मार्किंग में हुई गड़बड़ी को लेकर विरोध जता रहे। आंदोलनरत छात्र एवं छत्राओं पर हुए लाठीचार्ज व बर्बरतापूर्ण बर्ताव के विरोध में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में गुरुवार के अपराह्न कार्यकर्ताओं ने पैदल आक्रोश मार्च करते हुए नगर के रविंद्र चौक पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया।
इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा छात्र एवं छत्राओं हुए लाठी चार्ज की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है। जब छात्र व नौजवानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया जा रहा था, तो केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही तरीके से उन्हें डरा-धमकाकर मार-पीट कर छात्रों के आंदोलन को समाप्त करना चाहती है।
भाजपा ने केंद्र की सत्ता में बैठने के लिए हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नई नौकरी देने के बजाय हर बार पेपर लीक का मामला सामने आ जाता है। अभी हाल ही में नीट परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया, यह पूरी तरह से छात्रों के साथ अन्याय है। छात्र कड़ी मेहनत और ईमानदारी से हर बार परीक्षा की तैयारी करते है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों के परिश्रम पर पानी फेर देती है।
वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों का हित नही चाहती है। हर बार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। इसे हमारी पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी। छात्रों व नौजवानों पर केंद्र सरकार के निर्देश पर हुए लाठीचार्ज की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है। हमारी पार्टी छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। *मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मिया, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष थोमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, बबलू मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी, मोसरर्फ हुसैन, रहमान अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।