ताज़ा-ख़बर

JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का मुख्यमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम JMM कार्यकर्ताओं के विरोध से बाधित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट: Amit Sahay2 घंटे पहलेझारखण्ड

बीजेपी के इशारे पर छात्र की आड़ में राजनीतिक लोग आंदोलन कर रहे हैं। झारखंड सरकार छात्रों के साथ है।"

JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का मुख्यमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम JMM कार्यकर्ताओं के विरोध से बाधित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह: झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार शाम JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले झंडा मैदान में प्रस्तावित मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम जेएमएम कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण नहीं हो सका।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र संगठन पुतला दहन करने पहुंचे थे। इसी दौरान JMM के कार्यकर्ता भी झंडा मैदान पहुंच गए और छात्रों को कार्यक्रम करने से रोकने लगे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुतला दहन से पहले पत्रकारों से बात करते हुए JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के नेताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा "सरकार ने जानबूझकर कमजोर आदेश निकाला था जो न्यायिक प्रक्रिया में टिक नहीं सका। इसी विरोध में आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाना था।" वहीं झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि "JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच को बीजेपी नेता हैंडल कर रहे हैं। बीजेपी के इशारे पर छात्र की आड़ में राजनीतिक लोग आंदोलन कर रहे हैं। झारखंड सरकार छात्रों के साथ है।" पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि "मुक्ति मोर्चा अपने नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। छात्र को भ्रमित कर राजनीति रोटी सेंकने वालों को सचेत होना चाहिए। मुक्ति मोर्चा ने उलगुलान का आरंभ कर दिया है।"

सदर एसडीपीओ ने बताया कि झंडा मैदान में किसी प्रकार की झड़प नहीं हुई। पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.