ताज़ा-ख़बर

लोजपा पलामू जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सपत्नीक -पुत्र के साथ बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा -अर्चना

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

पलामू वासियों के सुख- समृद्धि की कामना की, अगली बार से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाएंगे शिविर : रश्मि सिंह

लोजपा पलामू जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सपत्नीक -पुत्र के साथ बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा -अर्चना

मेदिनीनगर (पलामू) : लोक जनशक्ति पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष सह मजदूर नेता राकेश सिंह ने सपत्नीक अमृत तेजस जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष रश्मि सिंह व पुत्र के साथ बाबाधाम में शुक्रवार को भगवान बैद्यनाथ को गंगा जल से अभिषेक किया। उन्होंने माता पार्वती मंदिर में भी पूजा अर्चना की। राकेश सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से पलामू जिले वासियों के सुख व समृद्धि की कामना की।‌ उन्होंने सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा नदी से पवित्र गंगाजल भरकर कांवर के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा की। उन्होंने निर्धारित समय में 105 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर जलाभिषेक किया।

राकेश सिंह ने बताया कि प्रत्येक सनातनियों को कांवड़ यात्रा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ पर जल समर्पित करना चाहिए। इससे संबंधित सनातनियों के जीवन में सभी बधाएं समाप्त होती हैं। साथ ही उनके जीवन में सुख व समृद्धि आती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए बैद्यनाथ धाम जाने वाले मार्गों को बेहतर ढंग से बनवा दिया है। ज्यादा थकान नहीं होता। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से कांवर के साथ 105 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर भगवान भोले शंकर पर गंगा जल अभिषेक करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

राकेश सिंह ने कहा कि अब वे प्रत्येक माह सुल्तानगंज से बाबा धाम की कांवर के साथ पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल का अभिषेक करेंगे। इधर अमृत तेजस जन सेवा संस्था की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के बाद एक बातचीत में कहा कि बैद्यनाथ धाम मार्ग में शिविर लगाकर लोगों का श्रद्धालुओं के प्रति सेवा भाव को देखा। अब उनके मन में भी सेवा भाव का विचार आया है। वे भी अगले वर्ष से संस्था की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बाबा धाम के मार्ग में शिविर लगाकर उसका संचालन करेंगी और श्रद्धालुओं की भरपूर सेवा करेंगी।

इन्हें भी पढ़ें.