हाईवा की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
ग्रामीणों ने एनटीपीसी कंपनी पर लगाये गंभीर आरोप

Report By Ajay Kumar
बड़कागांव- बड़कागांव थाना क्षेत्र के चेपाकला जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपाली महतो पिता स्व0 प्यारी महतो (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जयपाली महतो किसी काम से मंझली डाड़ी से चेपाकला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एनटीपीसी की ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एनटीपीसी कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डाड़ीकला सहायक थाना के थाना प्रभारी सागेन मुर्मू,एसआई संजय सिंह एसआई चंद्रमोहन झा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि जयपाली महतो अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री और पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।