ताज़ा-ख़बर

जुगल किशोर ने मेयर चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को दिया समर्थन

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary8 घंटे पहलेझारखण्ड

जुगल किशोर का फैसला संगठन रखेगा हमेशा याद : राजेंद्र प्रसाद सिन्हा

जुगल किशोर ने मेयर चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को दिया समर्थन

स्वास्थ्य कारणों व झामुमो के शीर्ष नेतृत्व के आदेश के चलते नहीं लड़ रहा हूं चुनाव : जुगल किशोर

जुगल किशोर के साथ आने से मिल गई है अब पूरी ताकत : पूनम सिंह

मेदिनीनगर (पलामू) : श्री रामनवमी कमिटी के पलामू जिला अध्यक्ष जुगल किशोर ने चुनाव नहीं लड़ने ऐलान किया। उन्होंने अपना पूरा समर्थन मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को दिया। बुधवार को रामनवमी कमिटी के अध्यक्ष जुगल किशोर के नावटोली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने नगर निगम चुनाव नहीं लड़ने का औपचारिक ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित महापौर प्रत्याशी पूनम सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

जुगल किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश व निर्णय को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वे उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। चुनाव में पूनम सिंह के समर्थन में पूरी ताकत से पार्टी के साथ काम करेंगे।

इसके पूर्व झामुमो के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जुगल किशोर के त्याग व समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जुगल किशोर का यह फैसला पार्टी के लिए प्रेरणादायी है। संगठन इसे हमेशा याद रखेगा।

मौके पर महापौर प्रत्याशी पूनम सिंह ने पार्टी नेतृत्व व जुगल किशोर का उन्हें समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि जुगल किशोर के चुनाव में आने से उन्हें नुकसान होता। लेकिन अब इनका समर्थन मिलने से काफी मजबूती मिलेगी। वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने व मेदिनीनगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला मोर्चा अध्यक्ष कांति चंद्रवंशी, रामनाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.