वार्ड संख्या 13 से राकेश सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़
राकेश सिन्हा ने कहा कि वे वार्ड की सफाई के साथ स्वस्थ व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संघर्ष करेंगा।

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 13 से प्रत्याशी राकेश सिन्हा ने बुधवार को वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र सदर प्रखंड मेदिनीनगर में जमा किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों की मौजूदगी रही।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व जेल हाता स्थित ठाकुरबाड़ी मन्दिर में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिलाअध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने राकेश सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा वार्ड पार्षद पद के भावी प्रत्याशी के रूप में की। इस अवसर पर वार्ड संख्या 13 के मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी राकेश सिन्हा ने कहा कि वे वार्ड की सफाई के साथ स्वस्थ व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संघर्ष करेंगा।
प्रस्तावक नीतीश शर्मा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष परमेंद्र कुमार बाबू, पंकज अग्रवाल, रंजीत चौधरी, बाबू चंद्रवंशी, राजा सहाय, राकेश सिन्हा, विभूति सिंह, साकेत सिंह, मनोज सहाय, कृष्णा सेठी, उमेश प्रसाद, राजेश गुप्ता, छोटू सिंह, पप्पू सिन्हा, दीपक प्रसाद, धीरज सिन्हा, अभय चंद्रवंशी, अविनाश कुमार, रवि कुमार, प्रिंस कुमार, अनु सिंह, संजीत कुमार, बिनोद चंद्रवंशी, आमोद सिंह, रिंकु सिन्हा, मनोज ठाकुर, जयंत सिन्हा, राजीव सिन्हा, नन्हे सिन्हा, प्रभाकर सिन्हा, अशोक प्रसाद, दीपक प्रसाद, धीरज सिन्हा सहित वार्ड 13 के सैकड़ों जनता सहित कई गणमान्य मौजूद थे। सभी ने राकेश सिन्हा को समर्थन देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।