ताज़ा-ख़बर

अस्मिता खेलो इंडिया में काजल कुमारी ने जूडो खेल में जीता गोल्ड मेडल

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary6 दिन पहलेझारखण्ड

पलामू के 3 खिलाड़ियों ने जीते पदक, अनामिका मेहता ने सिल्वर मेडल व स्नेहा कुमारी ने झटके कांस्य पदक

अस्मिता खेलो इंडिया में काजल कुमारी ने जूडो खेल में जीता गोल्ड मेडल

पलामू जूडो संघ के अध्यक्ष अमित कुमार व सचिव सुमित बर्मन ने खिलाड़ियों को दी बधाई

मेदिनीनगर (पलामू) : धनबाद के डीएवी कोयला नगर में खेलो इंडिया अस्मिता जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पलामू की पांच बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में काजल कुमारी ने जूडो खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए पलामू के लिए गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में अंडर 48 किलोग्राम वेट कैटगरी में अनामिका मेहता ने पलामू के लिए सिल्वर मेडल व अंडर 28 किलोग्राम वेट कैटगरी में स्नेहा कुमारी ने पलामू के लिए कांस्य पदक जीते।

बाकी के 2 खिलाड़ी तमाना शरण अन्वी पांडेय इस प्रतियोगिता में क्रमशः 2 व 1 प्वाइंट से पीछे रह गईं। अस्मिता खेलो इंडिया में भाग लेने वाली पांचों बालिका खिलाड़ी पलामू जिला के द कराटे एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। मौके पर द कराटे एकेडमी के निदेशक सह पलामू जिला जुडो के सचिव सुमित बर्मन ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

कहा कि पलामू की पांचों खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। इनमें काजल कुमारी ने गोल्ड मेडल जीतकर पलामू का नाम रौशन किया है। इसी तरह खिलाड़ी अनामिका मेहता ने पलामू के लिए सिल्वर मेडल जीतकर पलामू वासियों को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ी स्नेहा कुमारी ने भी पलामू के लिए कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में अपना डंका बजाया है। पलामू वासियों के लिए यह पल खुशी का है। पलामू वासियों को इन तीनों खिलाड़ियों पर नाज होना चाहिए।

कहा कि अन्य दो खिलाड़ियों ने भी पूरे दमखम के साथ खेल में भाग लिया था। लेकिन खिलाड़ी तमाना शरण दो व अन्वी पांडेय मात्र एक प्वाइंट से पिछड़ी है। कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों पर उन्हें विश्वास है कि एक न एक दिन अपने खेल का लोहा मनवा कर रहेंगी। इधर पलामू जूडो संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने भी तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में खेल का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इन्हें भी पढ़ें.