ताज़ा-ख़बर

1940 से चली आ रही काली पूजा की परंपरा, निमाई जन कल्याण समिति ने प्रो. के.पी. सोरेन को दिया न्योता

रिपोर्ट: MANISH 4 घंटे पहलेझारखण्ड

छोटा गम्हरिया में 8 से 11 नवंबर तक भव्य काली पूजा, झामुमो नेता प्रो. के.पी. सोरेन को आमंत्रण

1940 से चली आ रही काली पूजा की परंपरा, निमाई जन कल्याण समिति ने प्रो. के.पी. सोरेन को दिया न्योता

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया में निमाई जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित होने वाली सार्वजनिक काली पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और समाजसेवी प्रो. के.पी. सोरेन से मुलाकात कर उन्हें पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय महतो, उपाध्यक्ष संतोष मंडल, कोषाध्यक्ष छूटना मंडल तथा कमेटी के सदस्य रतन तांती, शिवनाथ मंडल, विनोद मंडल और काशीनाथ मंडल सहित अन्य सदस्य शामिल थे। समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार छोटा गम्हरिया में वर्ष 1940 से सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 8 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक मां काली की पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 8 नवंबर, रविवार को पूजा के साथ होगी। 9 नवंबर, सोमवार को प्रसाद वितरण, 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से भंडारा तथा 11 नवंबर, बुधवार को शाम 5 बजे से प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से सपरिवार पूजा समारोह में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है।

इन्हें भी पढ़ें.