ताज़ा-ख़बर

कांडतरी में झांकी प्रदर्शन करने वाले कांवरिया जत्थों को किया गया पुरस्कृत

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

प्रथम विजेता हरली, द्वितीय कोयलंग परेवातरी एवं तृतीय स्थान पर मिर्जापुर रहा

कांडतरी में झांकी प्रदर्शन करने वाले कांवरिया जत्थों को किया गया पुरस्कृत

बड़कागांव - सावन के अंतिम सोमवारी पर ग्राम युवा संगठन कांडतरी के बैनर तले रजरप्पा से महुदी पहाड़ पैदल पद यात्रा कर झांकी प्रदर्शन करने वाले कांवरिया जत्थों को पुरस्कृत किया गया। वहीं कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया।

कांवरिया जत्थों और झांकी में शिव हनुमत कांवरिया संघ तलसवार, शिव कांवरिया संघ महुदी हरिजन मोहल्ला, नव युवक कांवरिया संघ मधुईयाढाप, नव युवक कांवरिया संघ तलसवार, नव युवक कांवरिया संघ कांडतरी, नव युवक कांवरिया संघ मिर्जापुर, विजेता युवा क्लब कांवरिया संघ कोयलंग परेवातरी,  नव युवक कांवरिया संघ राउतपारा, तीर्थ शिवा कांवरिया संघ हरली एवं नव युवक कांवरिया संघ नापो कला ने अपना प्रदर्शन दिखलाया।

ऑल ओवर प्रथम विजेता तीर्थ शिवा कांवरिया संघ हरली,  द्वितीय विजेता युवा क्लब कांवरिया संघ कोयलंग परेवातरी और तृतीय नव युवक कांवरिया संघ मिर्जापुर रहा, वहीं अनुशासन के लिए नव युवक कांवरिया संघ मिर्जापुर को पुरस्कृत किया गया। डीजे साउंड में प्रथम नव युवक कांवरिया संघ मिर्जापुर, द्वितीय विजेता युवा क्लब कांवरिया संघ कोयलंग परेवातरी और तृतीय स्थान पर नव युवक कांवरिया संघ नापो कला रहा। सभी विजेता टीमों को कमिटी के द्वारा कप, मेडल और आर्थिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर उप प्रमुख वचनदेव कुमार ने गोवा में हुए ऑल इंडिया इनडोर आर्चरी टूर्नामेंट 2026 में तृतीय स्थान पर रही अंबिका कुमारी और अच्छा प्रदर्शन किए मनीषा कुमारी को आर्थिक पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया।

मौके पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव,जिप सदस्य सुनीता देवी, मुख्य संरक्षक सह उप प्रमुख वचनदेव कुमार, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पंसस प्रभु राम, हरली अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, पूर्व पंसस बासमती कुमारी, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, ग्राम युवा संगठन कांडतरी के अध्यक्ष चितरंजन कुमार, सचिव सुबेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मनाथ कुमार, उपाध्यक्ष बबलू कुमार मौर्य, उप सचिव विकास कुमार, निरीक्षक प्रभाकर कु निराला, मुख्य सहयोगी लक्ष्मण कुमार, रविकांत कुमार, रंजन कुमार, बसंत बहार, सुनिल कुमार, अभिषेक कुमार, रितेश रंजन, अजित कुमार, प्रकार ठाकुर, पप्पु मेहता, दिपेश कुमार, ग्राम अध्यक्ष योगेंद्र महतो, सचिव सुरेश महतो, अशोक कुमार, प्रकाश कुमार, विनोद कुमार, जादेश्वर महतो, मुरली प्रसाद दांगी, प्रेमचंद कुमार, रामकुमार प्रसाद, अरविंद कु भार्गव, शशि कु सोनू, किशोर कु, किरण महतो, भुनेश्वर, जयपाल कु, रवि महतो, अजय कुमार, डालेश्वर महतो, भोला महतो सहित सैकड़ो शिव भक्त उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.