ताज़ा-ख़बर

स्क्रैच कार्ड स्कैम को लेकर कपाली पुलिस की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

रिपोर्ट: MANISH 8 घंटे पहलेझारखण्ड

ठगी के जाल से बचें, संदिग्धों की तुरंत सूचना दें : ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार

स्क्रैच कार्ड स्कैम को लेकर कपाली पुलिस की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में स्क्रैच कार्ड स्कैम के मामलों को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से इस तरह के ठगी के मामलों की सूचना मिल रही है जिसमें लोगों को स्क्रैच कार्ड के जरिए झांसा देकर पैसे ऐंठे जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से ठगी का एक संगठित तरीका है जिसमें आम लोगों को आकर्षक इनाम का लालच देकर फंसाया जाता है। ऐसे मामलों में लोग अनजाने में अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी तरह के स्क्रैच कार्ड, लॉटरी या इनाम से जुड़े लालच में न आएं और पूरी तरह सतर्क रहें। ओपी प्रभारी ने कहा कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत कपाली ओपी के सरकारी मोबाइल नंबर 9693822059 या व्हाट्सएप नंबर 8083180360 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.