ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र सिंह यादव के समर्थन में उतरे केएमपीएम 1983 बैच के साथी

रिपोर्ट: MANISH 16 घंटे पहलेझारखण्ड

जय प्रकाश नगर व लक्ष्य अपार्टमेंट्स में जनसंपर्क तेज, समस्याओं के समाधान का वादा

आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र सिंह यादव के समर्थन में उतरे केएमपीएम 1983 बैच के साथी

आदित्यपुर : नगर निगम वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी बिरेंद्र सिंह यादव के समर्थन में उनके केएमपीएम 1983 बैच के साथियों ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को समर्थकों ने जय प्रकाश नगर और लक्ष्य अपार्टमेंट्स क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बिरेंद्र सिंह यादव को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा गया कि वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। समर्थकों ने दावा किया कि प्रत्याशी विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। अभियान में इंजीनियर जनार्दन कुमार, शिक्षाविद श्रीराम यादव तथा जिलाध्यक्ष बैजू कुमार समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने भी क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इन्हें भी पढ़ें.