ताज़ा-ख़बर

रक्तदान शिविर में केपी सोरेन ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला, 50 यूनिट रक्त संग्रह

रिपोर्ट: MANISH 18 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रो. केपी सोरेन बोले- रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

रक्तदान शिविर में केपी सोरेन ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला, 50 यूनिट रक्त संग्रह

राजनगर : सावन की दूसरी सोमवारी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के अवसर पर राजनगर प्रखंड स्थित प्राचीन भीमखंदा प्रांगण में सोमवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन एवं भीमखंदा सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में झामुमो नेता सह शिक्षाविद प्रोफेसर केपी सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। प्रो. केपी सोरेन ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। विज्ञान ने भले ही काफी प्रगति कर ली है लेकिन आज तक कृत्रिम रूप से खून की एक बूंद बनाने में सफलता नहीं मिली है। ऐसे में रक्तदान ही वह माध्यम है जिसके जरिए आपातकाल में जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शिविर में स्थानीय युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। दिनभर चले रक्तदान अभियान में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए रेनकोट एवं छाता देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वॉलिंटियर्स को शर्ट देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान प्रो. केपी सोरेन ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। ऐसे सामाजिक अभियानों में युवाओं की भागीदारी समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती है। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल महतो ने किया। मौके पर छोटू राम महतो, दोल गोविंद महतो, बना पंचायत के मुखिया राम सिंह हेम्ब्रम, दिलीप महतो, बंगाल मार्डी, रुद्रों महतो एवं युगल किशोर महतो समेत कई लोग मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें.