ताज़ा-ख़बर

देवरी के जमडीहा में कोचिंग से लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला, दो गुटों में तनाव; 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: Amit Sahay1 दिन पहलेझारखण्ड

एसडीपीओ के नेतृत्व में देवरी पुलिस ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया।

देवरी के जमडीहा में कोचिंग से लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला, दो गुटों में तनाव; 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में शनिवार शाम कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों पर हुए जानलेवा हमले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में देवरी पुलिस ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था बहाल है।

बताया जाता है कि जमडीहा निवासी एक छात्र कोचिंग से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर कर बेवजह पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 नामजद आरोपियों - गुलाम, शाहनवाज, मोहम्मद शाहसाह, मोहम्मद आरिफ और मिन्हाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी रशीद फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटे है।

बढ़ते अपराध के जिम्मेदार कौन? यह घटना कोई अकेली नहीं है। देवरी समेत पूरे गिरिडीह जिले में युवा वर्ग में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति चिंताजनक है। कोचिंग, स्कूल और सुनसान रास्तों पर छात्रों की सुरक्षा अब बड़ा सवाल बन गई है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं -

  1. नशा और बेरोजगारी: युवाओं में बढ़ता नशा और काम का अभाव उन्हें अपराध की ओर धकेल रहा है।
  2. शिक्षा और संस्कार की कमी: अभिभावकों की निगरानी में कमी और सोशल मीडिया पर हिंसक कंटेंट का असर।
  3. त्वरित न्याय का अभाव: छोटी-छोटी घटनाओं में कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। जरूरत है कि पुलिस के साथ-साथ समाज, अभिभावक और शिक्षण संस्थान भी मिलकर बच्चों को सुरक्षित माहौल दें।
इन्हें भी पढ़ें.