ताज़ा-ख़बर

मनरेगा योजनाओं का औचक निरीक्षण, लोकपाल शहबान शेख ने कार्य गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

रिपोर्ट: शनिरंजन 1 दिन पहलेझारखण्ड

अधूरे गाय शेड पर लोकपाल की कड़ी फटकार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश

मनरेगा योजनाओं का औचक निरीक्षण, लोकपाल शहबान शेख ने कार्य गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

गुमला : चैनपुर प्रखंड के बर्वेनगर पंचायत में बुधवार को मनरेगा लोकपाल शहबान शेख ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आम बागवानी, बिरसा हरित ग्राम योजना, गाय शेड, अबुआ आवास और अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। लोकपाल ने बागवानी की सफाई, घास कटाई और नियमित दवा छिड़काव को सराहनीय बताया और कहा कि यह मॉडल अन्य गांवों को भी प्रेरित करेगा। निरीक्षण के दौरान अधूरे पड़े गाय शेड को देखकर उन्होंने वेंडर तबरेज आलम को कड़ी फटकार लगाई और प्लास्टर कार्य को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को कार्यस्थलों पर योजना बोर्ड लगाने, पारदर्शिता बनाए रखने और जनता को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इस निरीक्षण में बीपीओ कांति कुमारी, इंजीनियर सुमित खलखो, संदीप तिवारी, रोजगार सेवक विनय उरांव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। लोकपाल ने मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

इन्हें भी पढ़ें.