ताज़ा-ख़बर

गैस एजेंसियों पर लंबी कतार, ओटीपी समस्या से उपभोक्ता परेशान

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

दुकानों के सामने लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। लोगों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है।

गैस एजेंसियों पर लंबी कतार, ओटीपी समस्या से उपभोक्ता परेशान

By Tanveer Bokaro: शहर की गैस एजेंसियों के बाहर इन दिनों उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध जैसे हालात का असर धीरे-धीरे भारत के बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। चूंकि भारत में गैस और अन्य ईंधन की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा विदेशों पर निर्भर करता है, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

इसी बीच यह अफवाह भी फैल गई है कि आने वाले दिनों में गैस की किल्लत हो सकती है। इस डर से उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं और दुकानों के सामने लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। लोगों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा ओटीपी आने में देरी भी बड़ी समस्या बन गई है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी ओटीपी देर से मिल रही है। वहीं कुछ लोगों के मोबाइल नंबर रजिस्टर हैं, लेकिन वे लोग बाहर रहते हैं, जिसके कारण मोबाइल साथ नहीं होने पर गैस मिलने में भी दिक्कत हो रही है। इससे शहर के उपभोक्ता काफी परेशान हैं।

इन्हें भी पढ़ें.