ताज़ा-ख़बर

सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन चुलाई अड्डे ध्वस्त

रिपोर्ट: MANISH 23 घंटे पहलेअपराध

1100 किलो जावा महुआ और 40 लीटर अवैध शराब बरामद, उत्पाद विभाग का अभियान जारी

सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन चुलाई अड्डे ध्वस्त

सरायकेला-खरसावाँ : जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देशानुसार गुरुवार को खरसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रीडिंग टोला, कातीदिरी में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। आसूचना संकलन के आधार पर संचालित इस अभियान में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण से जुड़े कुल तीन चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। अधिकारियों ने सभी अवैध उत्पादों को विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.