ताज़ा-ख़बर

JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, TDPL कार्यालय सील

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

CID और रांची पुलिस की संयुक्त जांच तेज, पूर्व कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत कई लोगों से पूछताछ

JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, TDPL कार्यालय सील

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए JPSC के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी TDPL के कार्यालय पर CID और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी के बाद कार्यालय को सील कर दिया। जांच के दौरान एजेंसियों ने कार्यालय से कई हार्ड डिस्क, सीसीटीवी फुटेज, कंप्यूटर डेटा तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मामले में JPSC की पूर्व कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत लगभग आधा दर्जन लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां परीक्षा संचालन, अभिलेखों और तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। CID और रांची पुलिस ने फिलहाल मामले पर विस्तृत टिप्पणी नहीं की है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। JPSC परीक्षा विवाद को लेकर राज्यभर में अभ्यर्थियों और आम लोगों की नजर अब जांच के अगले चरण पर टिकी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें.