ताज़ा-ख़बर

4 महीने के लंबे अंधकार के बाद खड़िया टोली गाँव में लौटी बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

रिपोर्ट: शनिरंजन 2 घंटे पहलेझारखण्ड

गांधी जयंती पर खड़िया टोली को मिला बड़ा तोहफा, मेरी लकड़ा जी के प्रयासों से रोशन हुआ पूरा गाँव

4 महीने के लंबे अंधकार के बाद खड़िया टोली गाँव में लौटी बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

चैनपुर : प्रखंड अंतर्गत छिछवानी पंचायत में पिछले चार महीनों से घने अंधेरे का सामना कर रहे खड़िया टोली गाँव के निवासियों के लिए (02अक्तूबर) शुक्रवार का दिन एक नई सुबह लेकर आया है। वज्रपात (बिजली गिरने) के कारण गाँव का मुख्य ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था, जिसके बाद से पूरा क्षेत्र बिजली संकट से जूझ रहा था। लेकिन आज, महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर, ग्रामीणों का यह लंबा इंतजार खत्म हो गया है। जिला परिषद मेरी लकड़ा के प्रयासों से मिली बड़ी राहत गाँव में बिजली की बहाली और नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने में स्थानीय जिला परिषद सदस्य श्रीमती मेरी लकड़ा जी ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके निरंतर प्रयासों और त्वरित कार्रवाई की बदौलत गाँव में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराकर उसे सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।

** गाँव में मना उत्सव का माहौल ** 27.jpg

जैसे ही नए ट्रांसफॉर्मर से बिजली की आपूर्ति शुरू हुई, पूरा गाँव रोशनी से जगमगा उठा। चार महीने के लंबे और कष्टदायी अंधकार के दूर होते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के कामों में आ रही बाधाएं अब पूरी तरह दूर हो गई हैं। ग्रामीणों ने इस राहत के लिए जिला परिषद श्रीमती मेरी लकड़ा जी का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

इन्हें भी पढ़ें.